रश्मिका मंदाना के जीवन परिचय के बारे में कुछ रोचक जानकारी

रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कोडागु, कर्नाटक में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। रश्मिका मंदाना, मदन मंदाना और सुमन मंदाना की बेटी हैं।

आज रश्मिका मंदाना इतनी बड़ी स्टार बन चुकी हैं कि हर कोई उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानना चाहता है।

अपनी पहली फिल्म हिट देने के बाद, वह दो व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में  “अंजनी पुत्र” और “चमक” में दिखाई दीं।

रश्मिका की सगाई उनकी फिल्म "किरिक पार्टी" के निर्माण के दौरान रक्षित शेट्टी (अभिनेता) से हुई थी, लेकिन शादी करने से पहले ही उन्होंने सगाई तोड़ दी।

Rashmika Mandanna एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं।

रश्मिका मंदाना कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा उद्योग में सबसे लोकप्रिय और उच्चतम भुगतान वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

रश्मिका मंदाना ने 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया।

रश्मिका मंदाना सबसे खूबसूरत और पेशेवर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मॉडल में से एक हैं। उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @rashmika_mandanna है।