Patwari exam – 10 लाख रुपए में बिके पेपर

10 लाख रुपए में बिके Patwari exam के पेपर

Patwari exam :- राजस्थान में पहले रीट परीक्षा और अब पटवारी परीक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. रीट परीक्षा के बाद पटवारी परीक्षा में भी धांधली हो रही है. बता दें कि पटवारी परीक्षा में अब तक 30 से अधिक नकलची अभ्यर्थियों को सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और अभी भी पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Patwari exam

प्रदेश (Rajasthan News) में प्रतियोगी परीक्षा में सख्त कदम उठाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन चुकी है. रीट परीक्षा(REET Exam के बाद पटवारी परीक्षा में लगातार डमी पेपर और डमी कैंडिडेट से जुड़े कई खुलासे हो चुके हैं. प्रदेश में रीट परीक्षा की तरह ही पटवारी भर्ती परीक्षा भी साफ-सुथरी नहीं हो सकी. पटवारी परीक्षा के पेपर 10-10 लाख रुपये में बेचने का अब मामला सामने आ रहा है. राजधानी पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. और उन्होंने पेपर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

उदयपुर पुलिस ने एक डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार

ताजा ख़बरों के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी शख्स डिफेंस एकेडमी संचालित करता है और आरोपी ने पेपर के बदले अभ्यर्थियों से चार लाख रुपये बतौर एडवांस लिए थे. और वहीं उदयपुर पुलिस ने एक डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है, जो जोधपुर जिले के नैनाराम जाट की जगह परीक्षा देना गया था. इसके अलावा जोधपुर में सीएचबी थाना पुलिस (CHB police thana jodhapur) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पेपर बेचने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पेपर के आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नकदी, डायरी, मोबाइल फोन, प्रिंटर जब्त किए हैं. आरोपी पेपर के बदले अभ्यर्थियों से दो लाख रुपये ले रहे थे. लेकिन पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से भी नकली पेपर हाथ लगे हैं. बीकानेर पुलिस ने भी पेपर बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्य पुलिस के शिकंजे में हैं.

यह भी पढ़े :-

If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

यह खबर जरूर देखें> PM Vishwakarma Free Silai Machine Yojana!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार