Aaj Ki Taaja Khabren

Icc world cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई जारी ,वर्ल्ड कप के सभी मैचों का शेड्यूल जाने यहां

Icc world cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई जारी

Icc world cup 2023:भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले WORLD CUP 2023 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है .आप को यह बता दे की वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल सामने आ गया है. 5 अक्टूबर से 2019 की चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच खेला जाएगा. वहीं भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में खेलेगी.

भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा

भारत और पाकिस्तान के मैचों पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहती है. icc world cup 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला पहला मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा.

यह भी बता दें, जब पिछली बार टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब भारत ने जीत हासिल की थी. एक बार फिर भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे की रोहित की कप्तानी पाकिस्तान को हरा दे. बताया जा रहा है की BCCI ने ये शेड्यूल ICC को भेज दिया है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है.

इसे भी अवश्य पढ़ें > Top 10 Bridal Wedding Lehenga Designs

देखे भारत का पूरा शेड्यूल(Icc world cup 2023)

  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाक, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • भारत बनाम बंग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम क्वालीफायर टी, 2 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

दूसरे बड़े मुकाबले की जानकारी

भारत और पाकिस्तान के अलावा भी कई मैच हैं, जिन्हें हर क्रिकेट फैन देखना पसंद करता है. ऐसे में बड़े मुकाबले की बात करें, तो 29 अक्टूबर को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 4 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1 नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के मुकाबले होंगे.

इस खबर को भी देखें >  UP में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, रेप के बाद डराने के लिए ब्लेड से भी किया था वार

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News