Aaj Ki Taaja Khabren

How to check the result of RBSE Board 2022 examination of 8th and 5th class

RBSE 5th 8th class Result :- शिक्षा प्रबंध-विभाग, राजस्थान ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने RBSE 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (RBSE 5th 8th test) दी थी,

वे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं। इसके अलावा Result आप rajresults.nic.in पर भी जांच सकते हैं।

इस वर्ष करीब 25 लाख छात्र 5वीं और 8वीं की परीक्षा (RBSE Test) में शामिल हुए थे, जिनमें से 12.63 लाख छात्रों ने 8वीं की परीक्षा दी थी। जबकि पांचवीं कक्षा की परीक्षा में 14.53 लाख छात्र शामिल हुए थे।

RBSE ने 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं।वहीं 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने ट्वीट कर बताया था कि कक्षा 8th के और 5th बोर्ड के छात्रों का परिणाम 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं |

ऐसे चेक करें रिजल्ट\ RBSE 5th 8th class Result

Step 1: परिणाम देखने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। आप अगर चाहे तो रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक ये रही :- rajresults.nic.in 

Step 2: इसके बाद आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम लिंक देखें।

Step 3: अब अपना रोल नंबर और कक्षा सबमिट पर क्लिक करें।

Step 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Step 5: अब परिणाम डाउनलोड करें।

Step 6: अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लें।

इसे भी पढ़ें :- After Fail in UPSE