Neemrana news – फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का मॉल जलकर राख

Neemrana news - फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का मॉल जलकर राख

neemrana news:- प्रदेश के अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र के औधोगिक इलाके में स्थित आर आर इंडस्ट्री में सुबह तकरीबन 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते अचानक फैक्ट्री में आग लग गई. वहीं, देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग ने पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया.

नीमराणा क्षेत्र की तीनों दमकल गाड़िया खराब :- neemrana news

फर्नीचर तैयार करने वाली इस कम्पनी में लगभग बीस कंटेनर तैयार माल सहित पैकेजिंग का पूरा माल जलकर राख हो गया. नीमराणा क्षेत्र की 3 दमकल गाड़ियों के खराब के चलते दमकल गाड़ियों को बहरोड़ इलाके से बुलाना पड़ा, जिसके कारण बहुत समय लग गया. इस दौरान आग से पूरी कम्पनी जलकर राख कर दी.

फैक्ट्री में तकरीबन 200 कर्मचारी काम कर रहे थे

घटनास्थल पर पुलिस और दमकल गाड़िया आग पर काबुल पाने का लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन आग इतनी विकराल हो गई थी जिसके कारण उस पर काबुल पाना मुश्किल हो गया. इसके बाद अलवर और भिवाड़ी से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया. फर्नीचर कंपनी के मैनेजर जय प्रकाश ने बताया कि यह हादसा आज सुबह 10 बजे हुआ. जब कंपनी में धुआँ उठता नज़र आया. उस टाइम फैक्ट्री में तकरीबन 200 कर्मचारी काम कर रहे थे. और मौका पाकर सबने अपनी जान बचाई.

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि कम्पनी में करोड़ो रूपये का मॉल जलकर राख हो गया. लेकिन इस घटना में किसी को जनहानि नहीं हुई. नीमराणा क्षेत्र की तीनों गाड़िया ख़राब होने के चलते अलवर और बहरोड़ क्षेत्र से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया तब तक आग पूरी कम्पनी में फ़ैल चुकी थी.

यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :-Taarak mehta ka ooltah chashmah– हॉट अंदाज में नजर आई सोनू

यह भी पढ़े :- बिजनेस आईडिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार