देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में पहचानी जाने वाली इंदिरा गांधी का जीवन परिचय काफी रोचक है। इंदु से इंदिरा गांधी और फिर प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर न केवल प्रेरक है बल्कि भारत में महिला सशक्तिकरण के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय भी है। उन्होंने 1966 से 1977 तक और 1980 से अपनी मृत्यु तक देश के प्रधान मंत्री का पद संभाला।

इंदिरा गांधी जयंती 2022

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के घर हुआ था। पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गाँधी हमेशा अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती थीं। महज 11 साल की उम्र में इंदिरा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बच्चों की एक वानर सेना बनाई।

1938 में वह औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं। और जब नेहरू प्रधान मंत्री बने, तो इंदिरा ने सरकार के लिए काम करना शुरू कर दिया। हालांकि अब तक इंदिरा को शांत, मूक गुड़िया ही समझा जाता था। पंडित नेहरू के बाद इंदिरा ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

उन्होंने अपनी सरकार में काफी कड़े और बड़े फैसले लिए। Indira Gandhi के ये फैसले इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। इस तरह एक महिला देश की आयरन लेडीज बन गई है। इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर पढ़िए उनके कुछ प्रेरणादायी विचार जो महिलाओं समेत हर वर्ग को रोमांचित कर देंगे।

इस खबर को भी देखें:- Asaram Bapu के जेल से बाहर आने की उम्मीदों को लगा झटका

इस पोस्ट को पढ़ें:- Best Banarasi saree for Wedding

इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार

  • हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में शक्ति की प्रतीक नारी शक्ति ही है।
  • यह कभी न भूलें कि जब हम चुप होते हैं तो हम एक होते हैं। और जब हम बात करते हैं। तो हम दो होते हैं।
  • लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं, लेकिन अपने अधिकारों को हमेशा याद रखते हैं
  • जीवन का उद्देश्य विश्वास करना और आशा करना , प्रयास करना।
  • साहस के बिना आप कोई भी अच्छा काम नहीं कर सकते।

सार
पंडित नेहरू के बाद इंदिरा ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने अपनी सरकार में काफी कड़े और बड़े फैसले लिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार