महाराष्ट्र खबरें: पुणे में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने ही घरवालों पर रेप का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता और चाचा पर बार-बार बलात्कार करने और उसके दादा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी ने हाल ही में पुणे में अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा कमेटी’ के सदस्यों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पूरी बात सामने आई। अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म के इस चौंकाने वाले मामले में पीड़िता के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
धमकियों से परेशान नाबालिग रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग
इस संबंध में बुधवार को पुणे शहर के एक पुलिस थाने मेंत भारतीय दंड संहिता और 354 POCSO एक्ट अधिनियम की संबंधि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी तो उसके चाचा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
12वें दिन लिखी एफआईआर-महाराष्ट्र खबरें
लड़की ने पुलिस को बताया 2018 में पुणे आने के बाद लड़की ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में अपने पिता को लिखा लेकिन दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाय पिता ने भी बार-बार मां की अनुपस्थिति में उसे बताया। उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने कहा हमने लड़की के पिता चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की जांच कर रहे हैं।
इस खबर को भी देखें:- Bhuvneshwar Kumar न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर
इस पोस्ट को पढ़ें:- Gold Earrings Designs That Will Give A New Look To Your Ears