Rajasthan lockdown – महामारी की दूसरी लहर ने मचाया हड़कंप

Rajasthan lockdown - महामारी की दूसरी लहर ने मचाया हड़कंप

rajasthan lockdown :राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी खतरनाक लहर से प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी. अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोविड-19 वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक में प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे लॉकडाउन की तरह इसे समझे.

चिकित्सा विशेषक्षों ने दिया सुझाव

चिकित्सा विभाग ने बैठक में सुझाव दिया कि प्रदेश में धार्मिक-सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरोह की संख्या में कमी, रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाने, विवाह समारोह एवं अन्य शुभअवसरो पर लोगों की संख्या कम करने के सहित लॉकडाउन के समान सख्त कदम उठाना जरुरी है.

प्रदेश के सीएम गहलोत ने मुख्य सचिव गृह अभय कुमार को आदेश दिए कि वे इन सुझावों को मद्देनजर रखते हुए नई गाइडलाइन तैयार करें. उन्होंने कहा कि महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है. जनता को इससे कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन जीवन रक्षा करना सर्वोपरि है.

चिकित्सकीय सुविधाए और दवाए ओर बढाई जाएं: rajasthan lockdown

मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को मध्यनजर रखते हुए. स्थिति का आकलन करते हुए चिकित्सा सुविधाओं को और बढ़ाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि डेडीकेटेड कोरोना केयर अस्पतालों, पोस्ट कोविड केयर सेन्टर, डे-केयर सेन्टर, दवाओं, ऑक्सीजन एवं आईसीयू बैड सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं और बढाई जाएं.

यह भी पढ़ें:- If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

यह भी पढ़े :- Jalore news in hindi – दोस्तों से करवाया अपनी पत्नी का बलात्कार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार