Aaj Ki Taaja Khabren

QS University Ranking 2023

QS University Ranking 2023 :- देश के तीन प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 2023 में गिरावट आई। दरअसल QS World University Rankings 2023 में देश के तीन प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में गिरावट आई है। रैंकिंग में फिसलने का एक मुख्य कारण Faculty-Student Ratio Parameter है। जिससे तीनों विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में गिरावट आई है।

तीन बड़ी विश्वविद्यालय की रैंकों में आई गिरावट \ QS University Ranking 2023

इस साल दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया जैसी तीन महान युनिवर्सिटीयों की रैंको में गिरावट पाई गई हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की रैंकिंग पहले 501-510 के बीच की थी। जो अब घटकर 521 से 530 के बीच की हो गई है। वहीं, JNU की रैंकिंग पहले 561-570 के बीच थी, तो अब 601-650 के बिच में आ गई।

लेकिन जामिया मिलिया इस्लामिया की गिरावट कुछ ज्यादा ही हो गई जिसकी रैंक पिछले साल 751-800 के बीच था, लेकिन अब यह 801-1000 के बीच पहुंच गयी है।

विश्वविद्यालय जिनकी रैंकों मे हुई उन्नति

उसी समाया , क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 12 विश्वविद्यालयों की स्थिति में उन्नति होई । इसमें भारतीय विज्ञान की संस्थान बैंगलोर ने देश में सर्वश्रेष्ठ और दक्षिण एशिया में उभरते संस्थान का खिताब पाया है। जबकि IIT दिल्ली तीसरे और IIT बॉम्बे दूसरे स्थान पर है। इस साल 7 नए विश्वविद्यालयों को सूची में शामिल किया गया है।

सूची के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर दुनिया के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में 155वें स्थान पर है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 इवेंट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। रैंकिंग आने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थानों की तारीफ की. उन्होंने कहा है कि यह बहुत अच्छा है कि इस वर्ष 41 भारतीय संस्थानों ने क्यूएस रैंकिंग में जगह कायम है।

इसे भी पढ़ें:- RBSE 5th 8th class result