Weather news in rajasthan – बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना

weather news in rajasthan - बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना

Weather news in Rajasthan: राजस्थान में कुछ दिनों से मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है, जहां प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है. वहीं दिन में सूर्य का तापमान जनता को गर्मी का अहसास अभी भी करवा रहा है परन्तु आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जाएगा. मौसम बदलने के कारण तापमान में कमी के साथ हल्की सर्दी का अहसास होगा.

weather news in rajasthan

पश्चिमी विक्षोभ के तहत उत्तर-पश्चिम राजस्थान (Northwest Rajasthan) में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका सीधा असर राज्य में 23 और 24 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है. इसी के कारण पश्चिमी राजस्थान के साथ ही नॉर्दन हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है वही 23 अक्टूबर को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर जिलों में हल्की वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि होने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है.

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते नया सिस्टम सक्रिय

उतर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ
सिस्टम का असर सबसे अधिक पश्चिमी राजस्थान में होने वाला
जोधपुर और बीकानेर के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना
23 और 24 अक्टूबर को वर्षा के सहित ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी
25 अक्टूबर को सिस्टम पूरी तरह खत्म होने की संभावना
इस बारिश से बहुत से जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना

जयपुर मौसम विभाग का कहना :- weather news in rajasthan

जयपुर मौसम(Jaipur Weather) केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि “नये सिस्टम के सक्रिय होने के चलते राजस्थान पश्चिमी के बीकानेर(Bikaner), गंगानगर(Gangnagar), हनुमानगढ़(Hanumangarh), चूरू (Churu) में और जोधपुर(Jhodhapur) और नागौर(Naugar) जिलों में 23 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है और इसी दौरान प्रदेश में ओलावृष्टि होने की स्थिति बनी हुई है.

वही 24 अक्टूबर को झुंझुनू, सीकर, गंगानगर,बीकानेर सहित आसपास के हिस्सों में तक़रीबन 40 किमी की रफ्तार से हवाओं के साथ बूंदा-बंदी होने के आसार बताए जा रहे है.

यह भी पढ़े :- कृपया यह पोस्ट भी देखें: Vaibhav suryavanshi Biography | Rising Cricketer Star of the Indian Team

If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार