Bhediya फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया

Bhediya फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया

Bhediya : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमें Varun Dhawan के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.57 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं वीकेंड की कमाई के बाद अब सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म अब तक कुल 33.55 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है. बता दें, फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है और अगर इसे हिट कैटेगरी में शामिल करना है तो इसे वीकडेज में अच्छी कमाई करनी होगी. क्या है फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आइए एक नजर डालते हैं।

फिल्म ‘Bhediya’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पहले दिन – 7.47 करोड़ रु
दूसरा दिन – 9.57 करोड़ रु
तीसरा दिन – 11.5 करोड़ रु
चौथा दिन – ओपनिंग ट्रेंड 5 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन – 33.55 करोड़ रुपये

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद ‘बावल’ वरुण धवन की अगली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। जबकि पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ कृति सेनन की ‘आदिपुरुष’ है। ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी

इस पोस्ट को भी देखें :- FACIAL WITH ALOE VERA GEL

If you want to get information about Chef Himanshu Saini, then definitely see this post

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार