Salman Khan Net Worth : सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। सलमान फिल्मों के अलावा और भी कई तरीकों से कमाई करते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। बॉलीवुड के ‘दबंग’ हीरो सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान 57 साल के हो गए हैं। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सलमान खान हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
वह बॉलीवुड के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि सलमान खान बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनका पनवेल में एक फार्महाउस भी है, जो 150 एकड़ में फैला हुआ है।
सलमान खान का फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान एक फिल्म के लिए 75 से 80 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा ये प्रॉफिट भी शेयर करते हैं। सलमान बिग बॉस शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम भी लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने बिग बॉस सीजन 16 को होस्ट करने के लिए 1000 करोड़ रुपये की फीस ली है। अगर उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो सलमान खान के पास करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
सलमान का पनवेल में एक फार्महाउस है, जो 150 एकड़ में फैला हुआ है। उनका यह फार्महाउस हर सुख-सुविधाओं से लैस है। सलमान अक्सर अपने फार्महाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दबंग खान की संपत्ति देश ही नहीं, विदेशों में भी है। अभिनेता के पास दुबई में एक आलीशान संपत्ति भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
इस फिल्म में नजर आएंगे-Salman Khan Net Worth
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक्सटेंडेड कैमियो प्ले किया था। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में भी नज़र आएंगे। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें सलमान और कटरीना की जोड़ी साथ नज़र आ रही थी। इस फिल्म के अलावा सलमान अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
इस पोस्ट को भी देखें > fancy earrings for women
इस खबर को भी देखें > Rajasthan nagaur news: बन्दुक की नोक पर बैंक से लुटे 21 लाख





