Aaj Ki Taaja Khabren

aaj ki taaja khabar पत्नी पीहर गई पीछे से पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

husband-tried-to-commit-suicide-when-wife-did-not-cook-know-what-happened-then

जयपुर के करधनी क्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

aaj ki taaja khabar : जयपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।

थानाध्यक्ष हीरालाल सैनी ने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह (40) निवारू रोड करधनी का रहने वाला था वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसके दो भाई रहते हैं। और वह पहली मंजिल पर रहता है। वह नशे का आदी था। उसकी पत्नी करीब एक माह पहले पीहर चली गई थी। जिससे वह तनाव में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे में बेडसीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

aaj ki taaja khabar  सुबह करीब 7 बजे उसका भाई नरेंद्र उसे चाय पर बुलाने आया। कमरे में जाकर देखा तो जितेंद्र फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या की जानकारी होने पर स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके-मुआवजे के बाद शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पत्नी के पीहर जाने के बाद से वह तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस खबर को भी देखें:- उत्तर प्रदेश की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता और चाचा पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप

इस पोस्ट को पढ़ें:- Chandelier Red Stone Earring And Temple Desig

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News