Sikar latest news- सीकर मिनी बस टक्कर, 3 लोगों की मौत

Sikar latest news- सीकर मिनी बस टक्कर, 3 लोगों की मौत

Sikar latest news:- प्रदेश के सीकर जिले के बीकानेर बाईपास रोड पर मिनी बस एवं सब्जियों से भरी पिकअप में जबर्दस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर बताई जा रही है कि घटनास्थल पर ही दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करते हुए हादसे में संतोष कवर, ओम कवर और मिनी बस ड्रावर शीशपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. परन्तु इस घटना में छः जने घायल तथा दो जने गंभीररूप से घायल हो गई जिन्हें तुरंत जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर किया गया.

एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे: Sikar latest news

मिनी बस में सवार होकर एक ही परिवार के लोगों चूरू किसी रिस्तेदार की गमी (मृत्यु के बाद उसका होनेवाला दुःख ) में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे .उसी दौरान बीकानेर हाइवे पर सब्जियों से भरी एक पिकअप ने मिनी बस को सामने ने टक्कर मारी जिसमें तीन जनों की मौत हो गई, और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

सीकर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पास के कल्याण हॉस्पिटल में रखवाया गया .शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिए.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, राजस्थान में सड़क हादसे दिन-दिनों बढ़ते ही जा रहे है. सरकार को सड़क हादसे रोकने के लिए कोई सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

यह भी पढ़े :- Rahul Gandhi ने कृषि कानूनों के खिलाफ एक जुट होने की बात कहीं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार