Manipur Violence मे हिंसा की भड़की आग अब तक कई मौतें

Manipur मे हिंसा की भड़की आग अब तक कई मौतें

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा अब धीरे-धीरे शांत हो रही है। राज्य में सेना-असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के बाद से हालात सुधर रहे है. सरकार ने कहा है कि हिंसा के बीच पहाड़ों पर 5 उग्रवादियों को मार गिराया गया है। वहीं चुराचांदपुर में रिजर्व बटालियन के दो सैनिक अलग-अलग एनकाउंटरो में घायल हुए हैं।ये हिंसा दो जातियों के संघर्ष के पीछे की एक लंबी कहानी है. जो आज ये दोनों ही जातियां जमीन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं.

इस बीच इंफाल घाटी में शनिवार को मार्केट और दुकानें खुल रही हैं। साथ ही सड़कों पर भी कुछ वाहन दिखाई दिए। इस बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिखाई दी। अब तक राज्य में सुरक्षाबलों के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इस कड़ी सुरक्षा के चलते इंफाल में लोग सड़कों पर दिखने लगे हैं।

Manipur मे अब तक 54 लोगो की मौत की पुष्टि

मणिपुर (Manipur Violence) सरकार ने कहा है कि हिंसा के बीच पहाड़ों पर आधारिक पांच उग्रवादियो को मार गिराया है। वहीं, चुराचांदपुर में रिजर्व बटालियन के दो सैनिक अलग-अलग एनकाउंटर में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि इनमें से एक एनकाउंटर चुराचांदपुर के सैतोन में हुआ था, जहां सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादी मार गिराए।

Manipur Violence

पुलिस का दावा है कि तोरबुंग इलाके में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया और दो रिजर्व बटालियन के सैनिक घायल हो गए उन्हे अस्पताल पहुंचाया गए है. मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग से समा रहा है. मणिपुर सरकार ने कठिन परिस्थिति में हिंसा करने वाले को देखते ही गोली मरने का आदेश दिया है. तीन मई को हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद से पूरा मणिपुर हिंसा में झुलस रहा है. मणिपुर राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है.

कृपया यह पोस्ट भी देखें: Vaibhav suryavanshi Biography | Rising Cricketer Star of the Indian Team

If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार