Aaj Ki Taaja Khabren

Alia Bhatt के मां बनने पर क्या बोलीं नोरा फतेही ?

aaliya bhatt

Alia Bhatt के मां बनने पर नोरा फतेही का रिएक्शन: आलिया भट्ट जब से मां बनी हैं तब से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बेबी गर्ल की खबरें छाई हुईं हैं। रणबीर कपूर और Alia Bhatt के पेरेंट्स बनने से उनके फैंस भी काफी खुश हैं, और फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को खूब बधाइयां दी| अब आलिया के मां बनने पर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने आ रहा है।

नोरा ने दी Alia Bhatt को बधाई

Nora Fatehi इन दिनों झलक दिखला जा 10 को जज कर रही हैं। इससे पहले वो डांस दीवाने शो को भी जज कर चुकी हैं, यहां नोरा आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर के साथ जज की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही थीं| इस शो के दौरान नीतू कपूर संग नोरा के कई फनी और डांस वीडियो वायरल हुए। फिलहाल नोरा को एक इवमेंट के दौरान पैपराजी ने स्पॉट किया था| यहां जब कैमरा मैन ने नोरा से आलिया भट्ट के मां बनने की खबर पर सवाल पूछा, तो वह खुशी से कपल को बधाई देती नजर आईं, नोरा ने- “आलिया के लिए बहुत बधाई हो” कहकर कपूर खानदान की बेबी गर्ल के लिए अपनी खुशी जाहिर की।

आलिया और रणबीर कपूर बने पेरेन्ट्स

नोरा के अलावा सोशल मीडिया पर फैंस आलिया भट्ट को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड के हर बड़े स्टार ने कपूर कपल को पेरेन्ट्स बनने पर खूब बधाई दी है| आप सभी को बता दें कि 6 नवंबर 2022 को आलिया ने बेबी को जन्म दिया है। बेटी को पहली बार गोद में लेते हुए Ranbir Kapoor इमोशनल हो गए थे।

रणबीर और आलिया ने साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी के आने की घोषणा की थी। इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी मीडिया को आलिया और बेबी गर्ल के स्वस्थ होने की जानकारी दी| जानकारी देने के दौरान पोती के आने पर दादी नीतू कपूर भी बेहद खुश नजर आ रही थी।

 

इस खबर को भी पढ़े >शाहिद अफरीदी ने Mohammed Rizwan को लताड़ा और सूर्यकुमार यादव की तारीफ की

इस पोस्ट को भी जरूर देखें >Professional Guide to stitch lehenga

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News