Dausa news in Hindi:- दौसा में थर्मोकोल के गोदाम में अचानक आग लग गई. आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि 5 मजदूर गोदाम में फंस सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, बताया गया कि गोदाम में देर रात तक 5 मजदूर काम कर रहे थे.
dausa news in hindi
घटना दौसा के महुवा क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव के पास हुई. तड़के तीन बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें 500 मीटर दूर तक साफ दिखाई दे रही थीं। घटना के तुरंत बाद अलवर, दौसा, बांदीकुई, हिंडन और जयपुर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग को बढ़ता देख जयपुर से दमकल की 3 गाड़ियां बुलाई गई हैं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।
गोदाम में रखा कंटेनर भी जल गया
एहतियात के तौर पर गोदाम के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। करीब 4 थानों के पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यहाँ बताया जा रहा है कि गोदान के अंदर एक कंटेनर भी खड़ा है। यह स्क्रैप से भरा हुआ था। वह भी आग की चपेट में आ गया है.
इसे भी पड़े:- qs university ranking 2023
Sewing with Machine: A Complete Beginner’s Guide





