Home Rajasthan news शनिवार सुबह के 3 बजे दौसा में थर्मोकोल के गोदाम में अचानक...

शनिवार सुबह के 3 बजे दौसा में थर्मोकोल के गोदाम में अचानक आग लग।

189
0

dosa ki aaj ki khabren :-  दौसा में थर्मोकोल के गोदाम में अचानक आग लग गई. आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

आशंका जताई जा रही है कि 5 मजदूर गोदाम में फंस सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, बताया गया कि गोदाम में देर रात तक 5 मजदूर काम कर रहे थे.

घटना दौसा के महुवा क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव के पास हुई. तड़के तीन बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें 500 मीटर दूर तक साफ दिखाई दे रही थीं। 

घटना के तुरंत बाद अलवर, दौसा, बांदीकुई, हिंडन और जयपुर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग को बढ़ता देख जयपुर से दमकल की 3 गाड़ियां बुलाई गई हैं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।

गोदाम में रखा कंटेनर भी जल गया | dosa ki aaj ki khabren

एहतियात के तौर पर गोदाम के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। करीब 4 थानों की पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यहाँ बताया जा रहा हैं की गोदान के अंदर एक कंटेनर भी खड़ा है। यह स्क्रैप से भरा हुआ था। वह भी आग की चपेट में आ गया है

इसे भी पड़े:- qs university ranking 2023

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here