IND Vs SL 1st T20 : भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से करने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की बागडोर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है। क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा अनफिट हैं। वहीं, श्रीलंका की कमान दसुना शनाका के पास है। दोनों टीमें नए साल की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।
IND Vs SL 1st T20 शुभमन गिल कर सकते हैं।
भारत की टी20 टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी जिनका चयन मिशन 2024 को ध्यान में रखकर किया गया है, वह हैं शुभमन गिल। जिन्होंने 13 टेस्ट और 15 वनडे खेले हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। ओपनर गिल को आज डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं, मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा अपना जलवा दिखाएंगे।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर सकते हैं। उनका साथ तेज गेंदबाज उमरान मलिक और हर्षल पटेल दे सकते हैं। मुख्य स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को आजमाया जा सकता है। उनके जोड़ीदार स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर होंगे। ये खूबसूरत गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में बल्ले से भी कहर बरपाने की क्षमता रखते हैं।
IND Vs SL 1st T20 में श्रीलंका इस खिलाड़ी को मौका दे सकता है
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। श्रीलंकाई टीम सिर्फ उन खिलाड़ियों पर भरोसा कर सकती है। जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी थी। हालांकि टीम टॉस के समय एक सरप्राइज भी दे सकती है। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह प्रमोद मदुशान को मौका मिल सकता है। इसके अलावा बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के पास भी अंतिम एकादश में जगह बनाने का मौका है। फर्नांडो ने वीएस लंका प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
- इशान किशन (विकेटकीपर)
- ऋतुराज गायकवाड़
- शुभमन गिल
- संजू सैमसन
- सूर्यकुमार यादव,
- दीपक हुड्डा
- हार्दिक पांड्या (कप्तान)
- हर्षल पटेल
- युजवेंद्र चहल
- उमरान मलिक
- अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI
- पथुम निसंका
- कुसल मेंडिस (विकेटकीपर)
- भानुका राजपक्षे
- धनंजय डिसिल्वा
- चरित असलंका
- दासुन शनाका (कप्तान)
- वनिन्दु हसरंगा
- चामिका करुणारत्ने
- महेश तीक्षणा
- लाहिरू कुमारा
- प्रमोद मदुषण
- दिलशान मदुशंका
Please see this post also > Blouse Piping Patterns – Add a Perfect Touch to Your Saree Blouse
If you want to get information about Chef Himanshu Saini, then definitely see this post





