Aaj Ki Taaja Khabren

Ind vs sl odi 2023 : विराट कोहली ने वनडे में लगाया लगातार दूसरा शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

virat-kohli-scored-his-second-consecutive-century-in-odis

Ind vs sl odi 2023 : भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक जड़ा। कोहली ने मंगलवार 10 जनवरी 2023 को गुवाहाटी में अपना 45वां वनडे शतक लगाया। इस दौरान विराट ने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की और एक रिकॉर्ड तोड़ा। नवंबर 2019 के बाद घरेलू मैदान पर कोहली का यह पहला शतक है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 73वां शतक है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कोहली का यह नौवां शतक है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर 8 शतक को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, सचिन के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं।

Indvs sl odi 2023 / घर में सबसे तेज 20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने

विराट ने घर में अपना 20वां वनडे शतक लगाया है। घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने अपने 49 में से 20 शतक भारत में बनाए। वहीं, उन्होंने 29 बार विदेशी धरती पर शतकीय पारी खेली। वहीं, कोहली ने भारत में 20 और विदेश में 25 शतक लगाए हैं। कोहली ने सबसे तेज 20 शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने भारत में 160 पारियों में 20 शतक बनाए। जबकि, विराट ने 99 पारियों में ही ऐसा किया था।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे सफल Virat Kohli

कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इस पारी में 2333 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 2261 रन बनाए थे। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2083 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1403 रन बनाए हैं।

इस खबर को भी देखें > Friendship on Facebook : फोन पर गंदी बातें, लड़की ने किया कुछ ऐसा, अब मुंह छिपाकर घूम रहा युवक

2019 के बाद लगातार 2 वनडे में कोहली के शतक

कोहली ने अगस्त 2019 के बाद से लगातार दो वनडे में शतक लगाया है। तब विराट ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 और नाबाद 114 रन बनाए थे। इस बार उन्होंने 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन बनाए और 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया।

Ind vs sl odi 2023 / विराट ने पिछले साल एशिया कप से वापसी की थी

विराट कोहली का बल्ला 2019 के अंत से 2022 के मध्य तक खामोश था। इस दौरान उनके बल्ले से रन निकल रहे थे, लेकिन वह किसी भी प्रारूप में शतक नहीं लगा सके। उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर इस सूखे को खत्म किया। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला जमकर बोला. इसके बाद उन्होंने वनडे में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाए।

इस पोस्ट को भी देखें > Unique and stylish Sexy evening gowns

सारांश

नवंबर 2019 के बाद घरेलू मैदान पर कोहली का यह पहला शतक है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 73वां शतक है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कोहली का यह नौवां शतक है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर 8 शतक को पीछे छोड़ दिया।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News