jaisalmer news in hindi: प्रदेश के जैसलमेर जिले के पोकरण पुलिस थाना क्षेत्र में महिला के साथ दो माह तक जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है आरोपी ने महिला के साथ दो महीने तक लगातार बलात्कार किया. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की काफी कोशिश के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़ित महिला को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.
देवराम ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने पुलिस को बयान दिया कि जैसलमेर के जेमला क्षेत्र का रहने वाला देवराम ने एक दिन सामान देने के बहाने अपने खेत पर बुलाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और अश्लील फोटोज और वीडियो बना लिये. उसके बाद आरोपी देवराम ने महिला को ब्लैमेल करना प्रारम्भ कर दिया. महिला अपनी इज्जत और परिवार की इज्जत की खातिर चुप रही. और आरोपी ने महिला के साथ लगातार दो महीने तक दुष्कर्म किया. आरोपी के इस व्यवहार से महिला परेशान होने लगी. और एक दिन महिला ने आरोपी के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया.
Jaisalmer news in Hindi
जिसके बाद आरोपी देवराम ने महिला के फोटोज और वीडियो सार्वजनिक कर दिए. उसके बाद महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर देवराम के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. और 24 घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :- आपको यह भी देखना चाहिए – One piece dress for women
यह भी पढ़े :- Pallavi sharda movies– बेशर्म अभिनेत्री के नाम से क्यों जाना जाता है?





