CM Ashok Gehlot ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

CM Ashok Gehlot ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

CM Ashok Gehlot ने आज सुबह 11.30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के इनफेक्शियस डिजीज अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया, और इसी के साथ चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया, और प्रदेश के सीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाने से डरे नहीं यह सुरक्षित है.

इस मौके पर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा और चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन भी मौजूद रहे. मुख़्यमंत्री मंत्री के बाद कई और नेताओं एवं विधायकों ने भी कोविद की वैक्सीन लगाई, और वही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी IDH हॉस्पिटल पहुंचकर कोविद19 का टीका लगवाया.

CM Ashok Gehlot ने कहा की कोरोना से जीती हुए जंग हारनी नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरुवार को जनता से अपील की कोरोना महामारी के प्रति सावधानी रखने की जरूरत है गहलोत ने कहा कि हमें जीती हुई जंग हारनी नहीं है इस लिए आप-सब को सावधान रखने की जरूरत है कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में कोरोना वाइरस तेजी से वापस फैल रहा है जिनमें पंजाब, केरल,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,गुजरात इन राज्यों में कोरोना वापस पैर फैला रहा है हमारी छोटी सी गलती हमारे लिए संकट पैदा कर सकती है कोरोना वैक्सीन आ चुकी है लेकिन अभी तक खतरा टला नहीं है इस लिए सीएम ने जनता से अपील की है

मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि कोरोना के प्रति ढिलाई नहीं बरतनी है और भीड़-भाड़ वाली जगह से परहेज रखे, हाथ धोए और घर से बाहर जाने से पहले मास्क जरूर लगाए और किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखे तो चिकित्स्क से परामर्श जरूर ले. हमें कोरोना महामारी से जंग किसी भी हालत में जीतनी है इसके लिए आप सब की सहायता की जरूरत है

यह भी पढ़े:- ये भी जरुर देखे:-Rajasthan nagaur news: बन्दुक की नोक पर बैंक से लुटे 21 लाख

ये भी जरुर देखे:- बिजनेस आईडिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार