Rape in dungarpur : डूंगरपुर जिले के रामसगड़ा थाना क्षेत्र के वाडे के जंगल में नाबालिग लड़की के शव को फंदे पर लटकाने के मामले में बुधवार को चौथे दिन पोस्टमार्टम हुआ| रामसगड़ा थाना क्षेत्र के वाडे के जंगल में नाबालिग लड़की के शव को फंदे पर लटकाने के मामले में बुधवार को चौथे दिन पोस्टमार्टम हुआ। तीन दिनों तक परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।और पुलिस परिजनों की समझाइश करती रही। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीमलवाड़ा के डीएसपी रामेश्वरलाल ने बताया
सीमलवाड़ा डीएसपी रामेश्वरलाल ने बताया। कि नाबालिग बेटी के पिता ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है , कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 13 नवंबर की रविवार शाम को उनकी बेटी की लाश (वेड के जंगल) में पेड़ से लटकी मिली थी। तभी से युवती के परिजन दुष्कर्म व हत्या की आशंका जता रहे थे। इसमें दिनेश के भाई महेश भगोरा, सुरेश भगोरा और पिता मगन भगोरा ने भी उनका साथ दिया।
नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी नर्सिंग छात्र दिनेश पुत्र मगन भगोरा निवासी भरतपुर ने अपनी नाबालिग बेटी को पत्नी बनाने की नीयत से छह महीने पहले उसका अपहरण कर लिया था। इसमें दिनेश के भाई महेश भगोरा, सुरेश भगोरा और पिता मगन भगोरा ने भी उनका साथ दिया। आरोपी दिनेश ने अपनी नाबालिग बेटी को पत्नी बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग बेटी को वेड के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पेड़ से लटका कर लटका दिया।
इस पोस्ट को पढ़ें >Gold Earrings Designs That Will Give A New Look To Your Ears
Rape in Dungarpur
घटना के बाद रामसगड़ा थाना पुलिस ने 13 नवंबर को ही बच्ची के शव को Dungarpur जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता की रिपोर्ट पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस वजह से तीन दिन तक शव मोर्चरी में पड़ा रहा। पुलिस की समझाइश चौथे दिन रंग लाई और बुधवार को परिजन मोर्चरी आ गए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
इस खबर को भी देखें >Malaika Arora और भूमि पेडनेकर ने ओरहान अवतरमणि के साथ ली नाइट वॉक





