Aaj Ki Taaja Khabren

Suryakumar Yadav टी20 में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली

Suryakumar Yadav is the second Indian to score two centuries in T20. And today played a stormy innings against New Zealand

Suryakumar Yadav भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउनगनुई में खेला गया। इस मैच में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय T20 में दूसरा शतक है। इससे पहले Suryakumar Yadav ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 48 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया।

इस खबर को भी देखें > Godfather ओटीटी पर चिरंजीवी की फिल्म रिलीज

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार ने की रोहित की बराबरी

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2018 में रोहित शर्मा ने ऐसा किया था। रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं। वहीं, चेक रिपब्लिक के एस दवीजी, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने तीन-तीन शतक लगाए हैं। वहीं, 15 बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाए हैं।

इस वर्ष टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

Suryakumar Yadav के नाम इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। साल 2022 में उन्होंने 30 मैचों में 1151 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्य के पास एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

इस पोस्ट को पढ़ें:- Beautiful Cloth tassels for blouse

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News