Bhediya movie : वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। Varun Dhawan और कृति सनोन के अलावा फिल्म निर्माता भी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म रिलीज से ठीक पहले इसका ट्रेलर बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश किया है।
बुर्ज खलीफा पर bhediya movie ट्रेलर
इसमें कोई शक नहीं कि Varun Dhawan और कृति सनोन अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में जहां दोनों को मुंबई की सड़कों पर एक साथ बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था। वहीं अब फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर रिलीज किया है। जिसे फैंस ही नहीं बल्कि खुद दोनों ही देख रहे हैं। इससे कलाकारों का उत्साह भी बढ़ रहा है।
वरुण धवन का वीडियो पोस्ट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह और कृति सनोन बुर्ज खलीफा के ठीक सामने कुछ दूरी पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ नजर आ रही है। वहीं वरुण वीडियो में बुर्ज खलीफा की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। जहां फिल्म का ट्रेलर चलता देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने बताया है। कि एक्साइटमेंट में उनके हाथ से फोन गिर गया।
वीडियो में वह अपने फैन्स से हाथ मिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं आप वीडियो में कृति सनोन को भी देख सकते हैं। जो इस जबरदस्त रिलीज हुए ट्रेलर को बस एकटक निहार रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस में भी दोगुनी एक्साइटमेंट देखी गई है। जो इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
इस दिन bhediya movie रिलीज हो रही है
आपको बता दें कि दोनों कलाकार लंबे अंतराल के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इसलिए दोनों नहीं चाहते कि फिल्म के प्रमोशन में किसी तरह की कोई कमी रह जाए। पिछली बार दोनों शाहरुख-काजोल के साथ फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। अब इन दोनों सितारों के फैंस 25 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। जब ये फिल्म सिनेमाघरों में देखी जा सकती है।
इस खबर को भी देखें:- Asaram Bapu के जेल से बाहर आने की उम्मीदों को लगा झटका
इस पोस्ट को पढ़ें:- Best Banarasi saree for Wedding