Ayodhya ram mandir news- अयोध्या राम मंदिर के लिए जुटाए 515 करोड़

Ayodhya ram mandir news- अयोध्या राम मंदिर के लिए जुटाए 515 करोड़

ayodhya ram mandir news: अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण में राजस्थान अव्वल नंबर रहा है. प्रदेश में चले 42 दिन के अभियान में राजस्थान से 515 करोड़ रुपए का राम मंदिर के लिए समर्पण किया गया है. राममंदिर अभियान से जुड़े जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं और श्री राम जन्मभमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी साझा की है.

गिनती अभी पूरी नहीं हुई है

अयोध्या में भव्य राम मन्दिर के लिए प्रस्तावित के लिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2021 से दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया था. 15 जनवरी से 31 तक इस अभियान का प्रथम चरण चला गया था, इस अभियान में ऐसे लोग शामिल हुए जो आयोधा राम मंदिर के लिए बड़ी राशि का समर्पण कर सके. इस अभियान का दूसरा चरण 31 जनवरी से 21 फरवरी तक चलाया गया जिसका लक्ष्य हर उस रामभक्त परिवार से व्यक्तिगत संपर्क करने का रखा गया.

अयोध्या राम मंदिर- ayodhya ram mandir news

अभियान के समापन पर कार्यकर्ताओं ने 7 मार्च को राजधानी जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट के पास के क्षेत्र जगतपुरा में इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मंदिर निर्माण के लिए इस अभियान को विश्व भर में चलाया गया जिसमे 1,75000 टोलियों के ज़रिए लगभग 9 लाख कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर संपर्क किया. 38125 कार्यकर्ताओं के ज़रिए इकट्ठा किया गया समर्पण बैकों में जमा करवा दी गया.

मंदिर के निर्माण के लिए 2500 करोड़ राशि हुई जमा: ayodhya ram mandir location

श्री राम मंदिर जन्मभूमि के न्यास और केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंपत राय ने पत्रकारों से कहा कि भव्य मंदिर के लिए चलाई गई निधि समर्पण धरती अभियान में सबसे बड़ा जनसंर्पक अभियान बना. इस अभियान में राजस्थान के 36 हजार गांव और शहरों से राममंदिर के लिए 515 करोड़ रूपये से ज्यादा की निधि का समर्पण हुआ है. जानकारी के मुताबिक 10 करोड़ घरों से संपर्क हुआ है.

चंपत राय ने जानकरी दी की 4 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपये की धन राशि इकट्ठा हो चुकी है. लेकिन अभी अंतिम आंकड़ा आना शेष है. अभियान समाप्त होने के बाद भी देश के हर कोने से रामभक्त समर्पण कर रहे हैं.

भव्य मंदिर किसी अजूबे से कम नहीं होगा: ayodhya ram mandir image

जानकारी के मुताबिक मंदिर के परकोटे के लिए जोधपुर जिले के और चबूतरे मिर्जापुर के पत्थर से बनाने पर विचार किया जा रहा है, और वही भरतपुर के बंशी के पहाड़पुर का पत्थर लगेगा. और राम मंदिर की 400 फिट लम्बाई और 250 चौड़ाई के साथ गहराई 40 फिट तक का मलबा बाहर निकला जा रहा है, उसके बाद भराई का काम शुरू कर दिया जाएगा. मंदिर की लम्बाई 361 फिट तथा 235 फिट चौड़ा होगा. मंदिर को तीन मंजिला बनाया जा रहा है जिसमें करीब 160 खंभे लगाए जाएगें और मंदिर के चारों तरफ 6 एकड़ भूमि पर परकोटा बनेगा.

यह भी पढ़े:- यह भी पढ़े :- आपको यह भी देखना चाहिए – One piece dress for women

यह भी पढ़े :- Pallavi sharda movies– बेशर्म अभिनेत्री के नाम से क्यों जाना जाता है?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार