Home Hindi news Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, मुकेश अंबानी बने नाना

Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, मुकेश अंबानी बने नाना

204
0
Isha Ambani gave birth to twins, Mukesh Ambani became maternal grandfather

Isha Ambani : अंबानी परिवार में एक बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी Isha Ambani ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। और ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बच्ची का नाम आदिया रखा गया है, जबकि लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है। मालूम हो कि जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

इस पोस्ट को पढ़ें:- Fabric tassels for blouse

दोनों परिवारों की घोषणा की

परिवार की और से जारी बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को भगवान ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा अंबानी और ईशा के बच्चे आदिया और कृष्णा दोनों ही अच्छा कर रहे हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा अंबानी और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

दोनों की शादी 2018 में हुई थी

साल 2018 मेंकी शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के खुदरा कारोबार की बागडोर सौंपी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पीरामल की मां स्वाति पीरामल पेशे से उद्योगपति हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध “गोपीकृष्णा पिरामल” हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।

इस खबर को भी देखें > Suryakumar Yadav टी20 में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here