Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड स्टार्स अपना नया साल यानी New Year 2023 मनाने के लिए अलग-अलग शहरों और देशों के लिए रवाना हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और अपने खास दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिन पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं, वह कमेंट में एक्ट्रेस को नए साल की बधाई भी देते नज़र आ रहे हैं।
new year 2023 का जश्न friends के साथ मनाया

मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो शेयर कर फैन्स को नए साल की बधाई दी है। वहीं फोटो की बात करें तो उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेता वरुण धवन और अभिनेता की पत्नी नताशा दलाल नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त यानी डिजाइनर कुणाल रावल, अर्पिता मेहता और अभिनेता मोहित, मारवाह पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “प्यार, खुशी और अंतहीन धूप… हैप्पी 2023।”
Please see this post also > Blouse Piping Patterns – Add a Perfect Touch to Your Saree Blouse
If you want to get information about Chef Himanshu Saini, then definitely see this post
प्रशंसकों ने प्यार की बौछार की- Arjun kapoor malaika arora
इन फोटोज में फैंस मलाइका पर प्यार भी लुटा रहे हैं। वहीं मलाइका को अर्जुन से शादी करने की सलाह दी जा रही है। एक फैन ने लिखा, ‘प्लीज इस साल शादी कर लीजिए। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “हैप्पी न्यू ईयर” मलाइका और आप सभी को। यह नया है। और मैं आपको आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
अर्जुन कपूर के साथ नए साल की तस्वीर

बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने चैट शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस का रिश्ता हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। जहां उनके रिश्ते को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, वहीं फैंस अक्सर उनकी शादी की तारीख का जिक्र करते नजर आते हैं।





