Ranbir kapoor : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ महीनो पहले की यानि अप्रेल में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ सदी के बंधन में बंध चुके हैं और आज वह अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। वैसे तो रणबीर कपूर को लोग बेहत पसंद करते हैं और मूवीज के मेकर्स की तो रणबीर कपूर डिमांड बन चुके हैं लेकिन ऐसा हर बार हो यह जरूरी नहीं हैं।
Ranbir Kapoor upcoming film
जैसा कि सब जानते हैं कि रणबीर कपूर की कई फिल्मे रिलीस होने के इंतजार में हैं। उन्ही में से एक मूवी एनिमल हैं। वैसे तो अभी इस मूवी की रिलीस डेट अभी काफी दूर हैं लेकिन इस मूवी पर चर्चा सुरु हो चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीस होने को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ते ही जा रही हैं। लेकिन हम बता दे की रणबीर कपूर को एनिमल मूवी के निर्माताओं ने पहली बार में नहीं किया था पसंद। जी हाँ, इस मूवी के निर्माताओं ने सबसे पहले तेलुगु सुपरस्टार को चुनने का फ़ैसला किया था। इस मूवी के डायरेक्टर का नाम संदीप रेड्डी वंगा हैं। और उन्होंने इस मूवी के लिए सबसे पहले महेश बाबू को चुना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जाने क्यों महेश बाबू ने फिल्म के लिए मना कर दिया?
रिपोर्टर्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वंगा हमेशा से महेश बाबू के साथ काम करने के लिए बहुत ज्यागा उत्साहित रहते थे। वही महेश बाबू को भी इस फिल्म का उद्देश्य और स्क्रिप्ट पसंद गई थी लेकिन कुछ परेशानिओं की वजह से बात नहीं बन पाई और इस फिल्म के लिए मैश बाबू ने मन कर दिया। और इसके बाद यह फिल्म रणबीर कपूर को मिल गई।
इस फिल्म में Ranbir kapoor और कबीर सिंह के प्रोड्यूसर संदीप रेड्डी वांगा पहली बार साथ काम करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर एक डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी। रणबीर की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार काफी अलग दिखेगा।
इसे भी पढ़ें :- Top 5 web series IN INDIA
इसे भी पढ़ें :- ROYAL TRADITIONAL RAJPUTI DRESS





