Jhunjhunu News in Hindi-सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Jhunjhunu News in Hindi-सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Jhunjhunu News in Hindi:- प्रदेश के झुंझुनू जिलों में शनिवार रात को सड़क हादसे में 3 जनों की मौत हो गई. ताजा ख़बरों के मुताबिक झुंझुंनू जिले के सिंघाना में कल रात बोलेरों और रोडवेज बस में हुई टक्कर (Road Accidents) में घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो सगे भाई भी शामिल है

Jhunjhunu News in Hindi

ताजा ख़बरों के मुताबिक कल रात को सिंघाना थाने के मुरादपुर गांव (muradapur gav) के पास बोलेरों व चूरू डिपो(churu busstop) की रोडवेज बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दो जनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में लेकर गए. जहां डॉ विपिन कसाना (Vipin kasana) ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल झुंझुनू रेफर कर दिया. परन्तु झुंझुनू पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस घटनास्थल व अस्पताल में पहुंची. जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी लोगों सांवलोद गांव के निवासी बताए जा रहे है.

कृपया यह पोस्ट भी देखें: Vaibhav suryavanshi Biography | Rising Cricketer Star of the Indian Team

If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

बोलेरों गाड़ी में सवार तीनों लोगों की मौत


बोलेरों गाड़ी में सवार तीनों युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बोलेरों गाड़ी में सांवलोद गांव के रहने वाले करमपाल पुत्र पोप सिंह मेघवाल, हंसराज व देशराज बैठे हुए थे. इन तीन युवकों में से देशराज सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर मौजूद है जो छुट्टीयों पर घर आ रहा था. उसी को लेने छोटा भाई कर्मपाल (Karmpal) व पड़ोसी हंसराज (Hansraj) के साथ बोलेरों लेकर दिल्ली (Delhi) गया. घर लौटते समय यह हादसा मुरादपुर के पास हो गया.

यह भी पढ़े :- शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ Arvind kejriwal सालासर बालाजी धाम पहुंचे, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार