Sukhdev Singh Gogamedi Murder की गोली मारकर हत्या

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या Sukhdev Singh Gogamedi Murder

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया । श्यामनगर इलाके में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी । इस दौरान Sukhdev Singh Gogamedi को गोली लगी । उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

Sukhdev Singh Gogamedi इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या कर दी गई । सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी । तब वो घर के बाहर खड़े थे । दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए ।

इस फायरिंग में Sukhdev Singh Gogamedi को दो गोलियां लगी । उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो अस्पताल में पहुंचाया गया । डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।


अजीत सिंह पर भी हमला | Sukhdev Singh Gogamedi Murder news


गंभीर रूप से हुए घायल सुखदेव सिंह पर फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं । उधर, फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है । आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है । cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।

स्कूटर सवार 2 बदमाशों की तलाश में श्याम नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है । पुलिस को स्कूटर सवार दो बदमाशों की तलाश है । दोपहर करीब 1:45pm इन बदमाशों ने ही सुखदेव सिंह पर गोलियां बरसाई थीं । राजधानी में चुनाव सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है । वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए cctv फुटेज खंगालते हुए हाथ-पैर मार रही है ।

अंतिम वीडियो में क्या कहा था?


Sukhdev Singh Gogamedi की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या को लेकर राजपूत समाज में खास रोष है । उनके घर और अस्पताल में लोगों का तांता लग गया है । इसी बीच फेसबुक पर उनका अंतिम वीडियो वायरल हो रहा है ।

If you want to get information about Chef Himanshu Saini, then definitely see this post

Please see this post also > Blouse Piping Patterns – Add a Perfect Touch to Your Saree Blouse

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार