Up news today hindi -12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

Up news today hindi -12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

Up news today hindi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या (murder) कर शव को पेड़ पर लटकाने की घटना सामने आई है.माता-पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है.

यूपी न्यूज़ आज हिंदी

थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री गुरुवार की शाम 5 बजे बकरी चराने गयी थी उसके बाद से घर वापस नहीं लौटी है. लड़की को तलाशा गया तो पता चला कि सीगो ताल (Sigo tal) के पास उसका शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी. जामो थानाधिकारी अंगद सिंह ने कहा कि घटना की जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा .

यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :- Alwar latest news- 15 वर्षीय लड़की का होटल में सामूहिक बलात्कार

हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाया गया शव : up news today hindi

नाबालिग लड़की के पिता का आरोप है, ‘किसी ने लड़की की हत्या करके फांसी पर लटकाया गया है, नाबालिक लड़की की बॉडी पर जख्म के निशान हैं और गुप्तांग से खून भी बहा हुआ था.’ नाबालिक के पिता ने बताया कि ‘किसी व्यक्ति के द्वारा फांसी लगवाई गई है, क्योंकि जिस पेड़ पर बेटी ने फांसी लगाई है उस पेड़ पर अगल-बगल डाल नहीं निकली हुई है जिसके कारण यह पता चलता है कि किसी के द्वारा ही नाबालिक को फांसी लगाई गई है.

मृतक लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लड़की के पिता का कहना है कि बेटी के साथ गलत काम हुआ और उसके बाद उसकी हत्या करके पेड़ से फांसी का फंदा लगा दिया गया.

यह भी पढ़े :- Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार