Hindi up news today – यूपी में नाबालिग लड़की से बेरहमी से बलात्कार

Hindi up news today - यूपी में नाबालिग लड़की से बेरहमी से बलात्कार

hindi up news today : उत्तर प्रदेश में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को अगवा कर पहले दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। फिर इसके बाद उसके शरीर पर ब्लेड से हमला किया गया। नाबालिग छात्रा का आरोप है, कि जिस घर में उसे रखा गया था। वहां महिलाएं भी थीं। लड़की का आरोप है, कि उसके साथ मारपीट की गई है। साथ ही डराने के लिए उसके शरीर को ब्लेड से जगह-जगह काट दिया गया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

Hindi up news today यह घटना यूपी के चंदौली की है।

पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि 2 जनवरी की शाम उनकी बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ खारी और चुन्नी लेने गांव गई थी। इसी दौरान गांव का ही बदमाश युवक उसकी बड़ी बेटी का मुंह दबाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद सभी बच्चे घर लौट आए। पीड़िता की छोटी बहन ने परिजनों को बताया कि दीदी को कोई अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन यानी 3 जनवरी को छोटी बेटी के कहने पर परिजनों ने किसी तरह आरोपी युवक के घर से छात्रा को बरामद कर लिया।

इस पोस्ट को भी देखें > Turmeric Coffee Health Benefits and Recipe?

पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय चौकी के साथ-साथ 112 को भी दी थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। मीडिया के आने के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है, कि आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ न केवल दुष्कर्म किया। बल्कि डराने के लिए कई जगह ब्लेड से वार भी किए, जिसके निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं। पीड़िता ने जब मीडिया के सामने यह बयान दिया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

Hindi up news today इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगे हैं।

बाद में इस दौरान मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया। इस संबंध में एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को भी देखें > यह भी पढ़े :- Pallavi sharda movies– बेशर्म अभिनेत्री के नाम से क्यों जाना जाता है?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार