IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान Sanju Samson ने मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शेन वॉटसन (Shane Watson’s) के ६ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ५ छक्के लगाए। Rajasthan Royals द्वारा सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अब सैमसन के नाम दर्ज हो गया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड Watson के खाते में था।
सबसे ज्यादा छक्के किसके है – IPL 2022
वॉटसन ने 2008 से 2015 के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 114 छक्के लगाए हैं, जबकि Samson के खाते में अब कुल 115 छक्के हैं। सैमसन ने ये छक्के 2013 से 2022 के बीच लगाए हैं। वहीं, जोस बटलर इस लिस्ट में 3 नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक कुल 67 छक्के लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में 4 नंबर पर युसूफ पठान हैं, जिनके खाते में कुल 61 छक्के हैं. वहीं, अजिंक्य रहाणे 60 छक्कों के साथ 5 नंबर पर हैं।
कृपया यह पोस्ट भी देखें: भारत में रहकर ईरान का समर्थन? इज़राइल और Donald Trump के खिलाफ प्रदर्शन !
Samson ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ Rajasthan Royals भी फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur





