Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को कोरोना रोधी टीके का पहला डोज लगवा लिया है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरप्रदेश के सीएम आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई. अस्पताल के डॉक्टरों और नर्स रश्मि जीत सिंह ने योगी आदित्यनाथ को ‘कोरोना वैक्सीन‘ का टीका लगाया. सीएम योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
योगी आदित्यनाथ
उन्होंने लिखा कि आज (सोमवार) मैंने राजधानी लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोविद-19 के स्वदेशी टीके की पहली खुराक ली. और उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जो लोगों टीका लगवाने के योग्य है उनको कोरोना वायरस का टीका जरूर लगवाए. कोरोना को हारने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है. आपके सहयोग के बिना इस महामारी को हराया नहीं जा सकता है. घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहने और कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करे.
सभी को सतर्कता बरतने की अपील योगी- yogi adityanath cm
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीका लगाने वाली नर्स रश्मि जीत ने ‘पीटीआई’ को बताया कि सीएम को आज सुबह ‘कोवैक्सीन’ का पहला डोज लगाया जा चूका है. मुख्यमंत्री ने टीके से पूर्व संबंधित जानकारिया प्राप्त की और टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक अस्पताल में ही रुके. योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है.
यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :- आपको यह भी देखना चाहिए – One piece dress for women
यह भी पढ़े :- Pallavi sharda movies– बेशर्म अभिनेत्री के नाम से क्यों जाना जाता है?





