nita ambani: जब भी भारत में अमीर लोगों की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम आता है। आज हम उनकी पत्नी नीता अंबानी के बारे में बात कर रहे हैं। नीता अंबानी बेहद लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि मुकेश अंबानी जब भी किसी पार्टी या इवेंट में जाते हैं तो बेहद सिंपल रहना पसंद करते हैं। इसके उलट नीता अंबानी सबका दिल जीत लेती हैं। आज यानी 10 नवंबर को नीता अंबानी अपना जन्मदिन मना रही हैं।
अमीर लोगों में मुकेश अंबानी का नाम आता है – nita ambani age of marriage
मुकेश अंबानी की पत्नी और बिजनेसवुमन Nita Ambani का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रविंद्र भाई दलाल और मां का नाम पूर्णिमा दलाल था। नीता ने नरसी मोनजी कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है। नीता बेहद कम उम्र में ही प्रोफेशनल भरतनाट्यम आर्टिस्ट बन गईं और एक स्कूल में टीचर के तौर पर काम किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई। धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. साल 1985 में दोनों ने सबकी इजाज़त लेकर शादी कर ली. मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हुए, जिनमें आकाश, अनंत और ईशा अंबानी शामिल हैं. आज नीता अंबानी अपने पति का बिजनेस बखूबी संभाल रही हैं.
ब्रांडेड हैंडबैग और फुटवियर बहुत पसंद
Nita Ambani के महंगे कपड़े, जूलरी, ब्रांडेड हैंडबैग और फुटवियर बहुत पसंद हैं. जिसमें जूते, लिपस्टिक और मेकअप जैसी चीजों की एक बड़ी लिस्ट भी शामिल है. नीता के कपड़े और हैंडबैग ही नहीं, बल्कि उनकी लिपस्टिक भी खास ऑर्डर के बाद बनाई जाती है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है. इतना ही नहीं, उनके पास हर आउटफिट के लिए मैचिंग सैंडल भी हैं. जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी. सेनलॉरन Nita Ambani का पसंदीदा ब्रांड है.
नीता अंबानी के हील्स के कलेक्शन – nita ambani age
ईशा अंबानी पीरामल के फैन ने नीता के हील्स के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी. नीता अंबानी को ब्रांडेड घड़ियां और बैग पसंद हैं. घड़ियों और बैग के उनके कलेक्शन में बुलगारी, कार्टियर, राडो की घड़ियां और चैनल और जिमी चू केरी कैलवन जैसे ब्रांड के हैंडबैग शामिल हैं. नीता अंबानी के दिन की शुरुआत किसी आम चाय से नहीं बल्कि सेहत से भरपूर चाय से होती है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जाती है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह जापान के सबसे पुराने “क्रॉकरी ब्रांड” नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। यह क्रॉकरी सोने से जड़ी हुई है।
उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। आज 230 करोड़ रुपए के प्राइवेट जेट में सफर करने वाली Nita Ambani कभी बस में सफर किया करती थीं और अब मुकेश ने नीता को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटिंग एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट दिया है। इस प्राइवेट जेट में सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक
Nita Ambani, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरमैन हैं। Nita Ambani ने श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती विश्वविद्यालय, कांचीपुरम से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। #नीताअंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की कोहिनूर भी हैं। नीता अंबानी अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई के सबसे महंगे इलाके साउथ मुंबई में रहती हैं। उनके बंगले का नाम एंटीलिया है। इस 27 मंजिला बंगले में कई आलीशान बेडरूम और हॉल हैं।
इसे भी पढ़ें:- vardhan puri How Amrish Puri helped Vardhan Puri
इसे भी पढ़ें :- TOP 10 ATTRACTIVE JUTI FOR GIRLS DESIGN 2022





