Alwar latest news- 15 वर्षीय लड़की का होटल में सामूहिक बलात्कार

Alwar latest news- 15 वर्षीय लड़की का होटल में सामूहिक बलात्कार

Alwar latest news: प्रदेश के अलवर जिले के गोविंदगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. गोविंदगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की 15 वर्षीया नाबालिक बालिका का अपहरण कर होटल में ले जाकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म(Gangrape crime) किया गया है. गोविंदगढ़ पुलिस थाने में अपहरण और गैंग रेप करने वाले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एसपी तेजस्विनी गौतम गोविंदगढ़ पहुंची :- Alwar latest news

मामला गोविंदगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ, मामले को गंभीरता से लेते हुए. एसपी तेजस्विनी गौतम गोविंदगढ़ पुलिस थाने पहुंची और मामले की जानकारी ली. उसके बाद एसपी तेजस्विनी पीड़िता के परिवार के पास पहुंचकर मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक तेजस्विनी ने बताया कि इस घटना में वसीम खान के साथ चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की जाँच सीओ ओमप्रकाश मीणा कर रहे हैं.

Alwar latest news

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन 10 मार्च को करीब 6 बजे शौच करने गई थी. उसके बाद बहन वापस लौटकर घर नहीं आई. जिसके बाद परिजनों ने आस-पास के क्षेत्रों में लड़की की तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. उसके अगले दिन लड़की का अपहरण करने की घटना सामने आई. परिजनों ने लड़की के लापता होने का मामला दर्ज करवाया. 15 मार्च को आरोपियों ने लड़की को गांव के बाहर बने किले के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए. जहाँ से लड़की डरते हुए अपनी बहन के घर पहुंची. बड़ी बहन ने परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद पीड़ित लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई.

अलवर खबर

पीड़ित लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई. जिसके बाद परिजनों ने गोविंदगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 5 से 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की जाँच शुरू कर दी है जिसमे सामने आया कि वसीम नामक युवक घटना का मुख्य आरोपी है जिसे पुलिस तलाश रही है.

यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :- Sapna choudhary photo– फोटोज में कमाल लगती है सपना चौधरी

यह भी पढ़े :- Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार