ajmer ki taaja khabar:- राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. रमेश कुमार रेलवे में कार्यरत था जिसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक रमेश कुमार के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में रमेश कुमार ने बताया कि बेटी के ससुराल पक्ष से परेशान होकर रमेश ने आत्महत्या करने की बात सामने आई है.
पुलिस अधिकारी ने सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया
अजमेर के अलवर गेट पुलिस थाना इस केस की जाँच में जुटी है. मृतक रमेश कुमार के पुत्र राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कल्याणीपुरा स्थित राजकीय स्कूल के कमरे में पापा रमेश शर्मा ने फांसी का फंदा लगा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद अलवर गेट पुलिस थाना घटनास्थल पर पंहुचा और मृतक रमेश के शव को निचे उतार गया उसके बाद शव को जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया.
रमेश के पुत्र ने बताई सच्चाई:- ajmer ki taaja khabar
मृतक रमेश के पुत्र का आरोप है कि उसकी बहन दीपा शर्मा के साथ उनके ससुराल पक्ष और उनके पति आए दिन उनके साथ में मारपीट करते है और घर से बाहर निकालने की धमकी दिया करते है कभी-कभी तो मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल देते है. इसी से परेशान होकर पिताजी रमेश कुमार ने आत्महत्या की. जानकारी के अनुसार मृतक रमेश कुमार के पास से पुलिस को एक सुसाइड भी मिली है. पुलिस सुसाइड नोट और बेटे के बयान पर मामले की जाँच करने में जुटी हुई है.
Cockroach Janata Party – सोशल मीडिया पर छाया नया डिजिटल आंदोलन
If you’re interested in fashion, check out this post. Best offline boutique tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur





