Churu news – महिला ने की दूसरी शादी पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

churu news in hindi

churu news : प्रदेश के चूरू जिले के सरदारशहर पुलिस थाना क्षेत्र में महिला को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में चाचा और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. महिला को आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. महिला ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिए थे.

मृत्यु से पहले महिला ने बयान दिया:- churu news in hindi

जानकारी के मुताबिक महिला को चूरू जिले के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला ने मृत्यु से पहले सरदारशहर पुलिस थाना के अधिकारी को बयान दिया था कि मुझे मेरे चाचा और चचेरे भाई के साथ परिजनों ने पेट्रोल डालकर मुझे मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखते हुए महिला के चाचा और सेज भाई को हिरासत में लिया और इनके अलावा पुलिस ने ताऊजी के लड़के रतनलाल को भी गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक महिला ने एक हफ्ते पहले दूसरी शादी कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद से ही परिजन महिला से नाराज थे. परिजनों ने महिला को लगातार समझाया, लेकिन महिला ने परिजनों की नहीं सुनी और दूसरी शादी कर ली. उसके बाद महिला के माता-पिता, चाचा, मामा, भाइयों और ताऊ के खिलाफ महिला को पेट्रोल डालकर जलाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े:- Churu news hindi– प्रेम प्रसंग के चलते भाई-बहन ने की आत्महत्या

यह भी पढ़े :- Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार