Jharkhand news in hindi – वारदात में पत्नी और बेटे की हत्या: झारखंड के सरायकेला-खरसावां – वारदात में पत्नी और बेटे की हत्या: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में इमैनुएल तेलेरा 51 पत्नी अनिमा एरे 45 और बेटा एंकन अमोन तेलेरा 10 शामिल हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका अनीमा एएसआईसी कार्यकर्ता थी। पुलिस ने मौके से सैंडपेपर बरामद किया है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है। परिवार वहां किराए के मकान में रह रहा था। घटना स्थल बेहद अजीब था। हर जगह खून बिखरा हुआ था। घटना रविवार दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की घटना | jharkhand news in hindi
हैरानी की बात यह है, कि इस परिवार में खूनी खेल चलता रहा, लेकिन पड़ोसियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जबकि एम टाइप रिहायशी इलाका है। जिस वक्त हत्यारा अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर रहा था। उस वक्त शोर जरूर हुआ होगा। लेकिन पड़ोसियों ने यह जानने के लिए घर से बाहर आना भी जरूरी नहीं समझा। कि घर में क्या हो रहा है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई-झारखंड न्यूज
सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चला है।
इस खबर को भी देखें > Rajasthan nagaur news: बन्दुक की नोक पर बैंक से लुटे 21 लाख
इस पोस्ट को पढ़ें > New creative blouse tassels designs





