Anushka Shetty कभी योगा सिखाकर गुजारा करती थीं लेकिन अब अरबो की मालकिन

anushka shetty

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कोहिनूर (आभा या रोशनी) का पर्वत हैं जिनकी अभिनय प्रतिभा किसी भी फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती है। और अनुष्का शेट्टी यहां बहुत कम समय में पहुंची हैं। वह अलग-अलग तरह की फिल्मों के चयन के लिए भी जानी जाती हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम बन गयी है और Anushka Shetty योगा सिखाकर अपना गुजारा करती थीं।

अनुष्का शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।

अगर आप सभी अनुष्का के फैन हैं, तो आपको बता दें. कि आपकी देवसेना फिल्मों में आने से पहले योगा सिखाती थीं। उन्होंने (भरत ठाकुर) से योग सीखा और योग प्रशिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। एक बार की बात है, जब अनुष्का शेट्टी योग सिखा रही थीं तो उनकी नजर डायरेक्टर मेहर रमेश पर पड़ी। उन्होंने अनुष्का को फिल्मों में आने के लिए कहा जो उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। अनुष्का ने सुपर और महानदी फिल्म में काम किया था।

इन दो फिल्मों के बाद अनुष्का ने अपने गृहनगर लौटने का फैसला किया, लेकिन साथ ही निर्देशक एसएस राजामौली के एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी।

कभी योगा सिखाकर कुछ पैसे कमाने वाली Anushka Shetty आज करोड़ों अरबो की मालकिन हैं। फिल्म ‘बाहुबली’ उनके जीवन की एक ऐसी फिल्म थी जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। इस फिल्म में फैंस ने अनुष्का को बहुत पसंद करते है। इस फिल्म के बाद एक बात सामने आई जो कम ही लोग जानते है। फिल्म के बाद अनुष्का ने अपने ड्राइवर को 12 लाख रुपए की कार गिफ्ट की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शेट्टी 140 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं. उनकी संपत्ति में हैदराबाद में जुबानी हिल्स की छठी मंजिल पर एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है

अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में फिल्म सुपर से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई थी. सुपर-डुपर हिट ‘बाहुबली’ के साथ अनुष्का सिंघम, रुद्रमहदेवी, अरुंधति और ‘वेदम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘बाहुबली’ ने उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई। अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उन्हें कारों और बाइक्स का बहुत शौक है। उनके पास कई अलग-अलग ब्रांड के वाहन हैं। उनकी कारों में ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 6 और टोयोटा कोरोला भी शामिल हैं।

इस खबर को भी देखें >Suryakumar Yadav के तेज को देखकर पाकिस्तानी दिग्गज बोले

इस पोस्ट को भी जरूर देखें > Gold tops Earring Design for women

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Popular posts

Related Posts

Recent News