baran news today: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सरहदी इलाके से एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहाँ पर एक माँ ने अपने दो साल के मासूम बच्चे को लेकर पानी की भरी टंकी में खुद कर अपनी और कलेजे के टुकड़े विक्रम के साथ जीवनलीला समाप्त कर ली.
सरहदी बाड़मेर जिले (baran news hindi) के बाखासर पुलिस थाना क्षेत्र के कंकरला गांव (Kankrala Village) में कल मध्य रात्रि एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े दो वर्षीय बच्चे के साथ में टांकी में कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. टंकी में पानी भरे होने के कारण माँ के साथ उसके दो वर्षीय बेटे विक्रम की भी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की साहयता से दोनों माँ-बेटे के शवों को टंकी से बाहर निकलवाकर पास के सेड़वा अस्पताल में शवों को रखवाया गया. पुलिस ने मृतक लीला देवी के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी.
लीला देवी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई:- baran news today
मृतका लीला देवी के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार साल पूर्व मंगलराम के बेटे चनणाराम के साथ मे हुई थी. बहन की शादी करीब दो साल सही चली उसके बाद में उसका पति चनणाराम, ससुर मंगलराम, रेखा देवी, हरखू देवी और रामाराम दहेज़ के लिए मारपीट और घर से बाहर निकालने की धमकी दिया करते थे, जिसके चलते मेरी बहन ने खुद और बेटे विक्रम को लेकर टंकी में कूदकर आत्महत्या (suicide news) कर ली. जिसके बाद पुलिस ने पीहर पक्ष के बयान पर मामला दर्ज किया. मामले की छानबीन चौहटन सीओ नारायण सिंह (Narayan Singh) कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा लेकिन केस को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़े :- यह भी पढ़े :- Sapna choudhary photo– फोटोज में कमाल लगती है सपना चौधरी
यह भी पढ़े :- Best offline boutique Tailoring courses & Sewing Classes Near Me in Jaipur





