Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Isha Ambani : अंबानी परिवार में एक बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। और ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बच्ची का नाम आदिया रखा गया है, जबकि लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है। मालूम हो कि जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

दोनों परिवारों की घोषणा की

परिवार की और से जारी बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को भगवान ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा अंबानी और ईशा के बच्चे आदिया और कृष्णा दोनों ही अच्छा कर रहे हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा अंबानी और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

इस पोस्ट को पढ़ें:- Fabric tassels for blouse

दोनों की शादी 2018 में हुई थी-Isha Ambani

साल 2018 मेंकी शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने Isha Ambani को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के खुदरा कारोबार की बागडोर सौंपी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पीरामल की मां स्वाति पीरामल पेशे से उद्योगपति हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध “गोपीकृष्णा पिरामल” हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।

इस खबर को भी देखें > Suryakumar Yadav टी20 में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणियाँ​​

ट्रेंडिंग खबरें

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार